Almora

सात सूत्री मांगों पर आंदोलन तेज, 13 अक्तूबर को महाजनाक्रोश रैली

ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने दिया समर्थन, अब क्रमिक अनशन से भी बढ़ेगा दबाव

चौखुटिया। क्षेत्र की सात सूत्री मांगों को लेकर गेवाड़ विकास समिति का आंदोलन तेज हो गया है। 13 अक्तूबर को प्रस्तावित महाजनाक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए आंदोलनकारी गांव-गांव पहुंचकर लोगों से समर्थन जुटा रहे हैं। ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों के समर्थन से आंदोलनकारियों के हौसले भी बुलंद हैं।

शनिवार को आंदोलन के नौवें दिन रामगंगा आरती घाट पर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरनास्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने मांगों के समर्थन में रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भरोसा दिया। समिति ने 13 अक्तूबर से क्रमिक अनशन शुरू करने का भी निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *