रविवार, 11 अक्तूबर 2026

आप की आवाज़

अल्मोड़ा

करबला के नामपट्टों पर लिखे गए ‘जय राम’ के शब्द, अल्मोड़ा में विवाद; पुलिस जांच में जुटी

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के प्रवेश मार्ग पर स्थित करबला क्षेत्र में नामपट्टों को लेकर विवाद सामने आया है। यहां लगे एक बोर्ड पर ‘जय राम’ लिखे जाने और अन्य बोर्डों व दीवार पर दर्ज ‘करबला’ नाम को रंग से मिटाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ गई है। सामाजिक संगठनों ने घटना पर आपत्ति जताते हुए इसे शहर के आपसी सौहार्द से जोड़कर देखा है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अल-अंजुमन सेवा समिति के अध्यक्ष हाजी नूर ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि क्षेत्र में विभिन्न समुदायों के लोग दशकों से भाईचारे और सद्भाव के साथ रहते आए हैं। ऐसे मामलों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित नहीं होना चाहिए। सीओ अल्मोड़ा बीएस रावत के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है। फिलहाल घटना में शामिल किसी व्यक्ति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

खबर पसंद आई? शेयर करें:

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।